Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

शिक्षा पर टिका है किसी समाज का भविष्य: कुमावत,प्रजापति शिक्षा सेवा समिति ने किया प्रतिभाओं का सम्मान,छात्रावास निर्माण की घोषणा।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 अक्टूबर 2025

,किसी भी समाज का भविष्य शिक्षा पर टिका है। शिक्षित व्यक्ति ही समाज का मार्गदर्शन कर सकता है। कोई भी समाज, शिक्षा से ही प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।’

पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीडूंगरगढ़ स्तरीय प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में यह उद्गार व्यक्त किए।

प्रजापति समाज के छात्रावास स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने प्रजापति समाज को एक मंच पर लाने के लिए आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए, जमाने के साथ चलने के लिए बेटियों को भी उच्च शिक्षित करना होगा। मशीनी युग में उच्च और तकनीकी शिक्षा की कमी रहेगी तो समाज पिछड़ा रह जाएगा। समाज के पुरोधा समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।

कुमावत ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने वाले युवा समाज के अन्य युवाओं का मार्गदर्शन करें, उन्हें बताएं कि किस प्रकार वे तैयारी करें? जिससे वे मंजिल तक पहुंच सकते है।

कुमावत ने गुरू द्रोण व एकलव्य और रामायण के कथा प्रसंगों का वर्णन किया। श्री कुमावत ने समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयास करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही।

कुमावत ने मोबाइल वेटरनरी सुविधा के तहत 1962 पर एक कॉल पर पशुपालकों को चिकित्सा मिलने, सब्सिडी पर गाय को 70 रुपए में टीका लगाकर गर्भाधान करवाने, देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहे यात्रा लाभ के बारे में जानकारी दी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे श्रीयादे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक ने समाज के बच्चों और युवाओं को संकल्प के साथ तैयारी करने और प्रशासनिक सेवाओं में आने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होने की बात कहते हुए राजनीति, सरकारी नौकरियों व समाजसेवा में नाम कमाने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि श्री चंपालाल गेधर ने भी समारोह को संबोधित किया एवं सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी व समाज को राजनैतिक रूप से जागरूक होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एड. अशोक कुमार बोबरवाल, न्यायिक अधिकारी श्रीमती उर्मिला मारवाल, श्री राधेश्याम काम्या सीकर, कुम्हार महासभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष श्री मूलचंद बोरावड़ ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ के जयचंदलाल अडावलिया ने की एवं कार्यक्रम संरक्षक गणेशमल बावनीवाल रहे। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल, संरक्षक विजयकुमार अडावलिया, उपाध्यक्ष मोहनलाल मीणोठिया, मंत्री रामचंद्र छापोला, कोषाध्यक्ष नारायण लखेसर, विशिष्ट कार्यकर्ता रमेश बासनीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं उच्च स्तरीत शिक्षा परीक्षाओं में उच्च नम्बर प्राप्त करने वाले एवं सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाली समाज की 150 से अधिक युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब