श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025
श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर में सोमवार को गौशाला के भामाशाह समाजसेवी गणेशमल राठी श्री डूंगरगढ़ हाल गुवाहाटी को कमेटी ने जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की गौशाला कमेटी के अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि आज गणेश मल राठी ने अपने जन्मोत्सव पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला की गौ माताओं को विशाल मुंगचुरी गुड़ का पावन भंडारा समर्पित कर अपना जन्मदिन मनाया गौसेवा कर जन्मदिन मानने पर कमेटी ने गणेशमल राठी का आभार जताया












