श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में भगवती देवी धर्मपत्नी भैरूदान सोनी निवासी श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी जयगांव ने अपने परिवार सहित गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया तथा गौ सेवा की गौ माताओं पोस्टिक आहार बिनोला खल मुंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा कर भोग लगाया सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि सोनी परिवार द्वारा रू 4100/-की पावन राशि भी समर्पित की भंडारा वितरण में राजेंद्र कुमार, नंदकिशोर बाहेती, गोमती देवी सोनियासर, सरोज एवं कमल किशोर लढा बीकानेर सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने भामाशाह का आभार व्यक्त कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की।











