Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सुबह कॉलेज का कहकर निकली युवती नहीं लौटी घर, मोबाइल भी आ रहा बंद, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास से एक युवती कॉलेज जाने का कह कर अपने घर से निकली जो देर शाम तक वापिस अपने घर नहीं लौटी। युवती के लापता होने से परिजन बेहाल हो उठे है। परिजनों ने युवती की तलाश के लिए रिश्तेदारों व उसके मित्रों के यहां जानकारी ली परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चलने पर परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से युवती की तलाश करने की गुहार लगाई है। करीब 19 वर्षीय युवती के पिता आकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी महक सुबह 10 बजे कॉलेज का कहकर घर से निकली और शाम 8 बजे तक लौट कर नहीं आई है। युवती का फोन सुबह से ही स्वीच ऑफ आ रहा है। युवती ने काले रंग की जिंस व लाल रंग का टॉप पहना हुआ है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से भी मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब