Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

गिरदावरी में गड़बड़ियों पर सख्ती : श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की सीएम भजनलाल शर्मा से बातचीत के बाद प्रशासन हरकत में

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 अक्टूबर 2025

क्षेत्र में गिरदावरी की शिकायतों और मूंगफली खरीद में हो रही धांधलियों को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वार्तालाप की। विधायक ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए बीकानेर जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्ट्रेट बीकानेर ने सभी एसडीएम को मूंगफली खरीद से जुड़े टोकनों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरदावरी में गड़बड़ी करने वाले पटवारी, कर्मचारी या मिलीभगत करने वाले दलालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि  “किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

गांवों में भी गिरदावरी की जांच को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रशासन अब हर स्तर पर रिकॉर्ड और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए स्थिति साफ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब