Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 अक्टूबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने गुरुवार को उपखंड सभागार में सुबह 11 बजे सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में एसडीएम शर्मा ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आमजन तक पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी पहुँचे, इसके लिए सभी जनसंपर्क व सार्वजनिक संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

इसके बाद दोपहर 1 बजे राजनीतिक दलों के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। एसडीएम शर्मा ने सभी दलों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलए-2 (BLA-2) के माध्यम से पात्र मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें और आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन करवाने में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि बीएलओ (BLO) की मदद से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ इस प्रकार हैं

  • मुद्रण एवं प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
  • घर-घर जाकर गणना चरण: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसंबर 2025
  • दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने की अवधि: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
  • सुनवाई एवं सत्यापन: 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी 2026

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे पात्र मतदाता के रूप में अपना नाम जोड़ने या संशोधन करवाने के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन करें, ताकि आगामी चुनावों में सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब