Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नशा मुक्ति किट वितरण,नशे के खिलाफ युवाओं ने लिखे जागरूकता भरे नारे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 अक्टूबर 2025

किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नशा मुक्ति किट वितरण व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सखा-सखी टीम के 10 विद्यार्थियों को डायरी, बॉलपेन, बैग, टी-शर्ट और जैकेट सहित नशा मुक्ति किट वितरित की गई।

विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो- जिंदगी से नाता जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत- स्वस्थ भारत” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

प्राचार्य महावीर नाथ ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और अभियान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब