Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाया शादी के लिए दबाव,दुष्कर्म करने का आरोप

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 अक्टूबर 2025

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फिर शादी के लिए दबाव बनाने और दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है।श्रीडूंगरगढ़ थाने में 24 वर्षीय युवती ने अजमेर जिले के युवक पर रेप और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है।

क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि सितम्बर 2022 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर दीपक जैन पुत्र उत्तम जैन निवासी थावला, जिला अजमेर से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई। जातिगत बंधन न होने से दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

फरवरी 2023 में दीपक ने युवती को अजमेर बुलाया और शादी का दबाव बनाया। युवती अपनी मां के साथ अजमेर पहुंची। वहां दीपक ने दोनों से हस्ताक्षर करवाकर कहा कि “हम जुड़े रहेंगे।”

युवती ने बताया कि कुछ समय बाद उसे दीपक के अन्य लड़कियों से संपर्क में रहने की जानकारी मिली। जब उसने शादी से इंकार किया तो 23 मई 2023 को दीपक उसके घर पहुंचा और घर में अकेली पाकर रेप किया तथा फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद युवक ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को सगाई के लिए राजी कर लिया।

डर के कारण युवती ने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई और परिवार वालों ने दोनों की सगाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद दिसम्बर 2024 में नागौर बुलाकर, और फरवरी 2025 में फिर से युवक ने जबरन रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि दीपक लगातार फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देता रहा जिसे वह चुपचाप सहती रही। बाद में जब दीपक किसी अन्य मामले में जेल गया, तब युवती ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। परिवार के हिम्मत देने पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब