Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

देश के बेरोजगार योग प्रशिक्षकों की स्थाई भर्ती हेतु आयुष मंत्रालय भारत सरकार को जल्द सौंपेंगे ज्ञापन : राष्ट्रीय योग प्रभारी

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा और उनकी टीम द्वारा 84 पेज की फाइल तैयार कर ली गई है,और अब जल्द ही आयुष मंत्रालय भारत सरकार को सौंपेंगे। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में दिन प्रति दिन स्वास्थ्य हर इंसान का गिरता जा रहा है। ओर दुनियां की इस भागम भाग में इंसान अपनी दैनिक दिनचर्या का सत्यानाश कर चुका है और आने वाला समय और भी खतरनाक होगा समय रहते हुए नहीं चेते तो राष्ट्र का विकास और संस्कृति खतरे में दिख रही है। ओम कालवा और उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान ओर आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए प्रेरणा स्रोत कार्य कर रहे है वो भी पिछले कई सालों से निस्वार्थ भाव से। 84 सवालों के 84 सटीक जवाब में राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान का जो प्रोजेक्ट तैयार किया गया है उसमें विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है कि आम आदमी की जीवनशैली में योग लागू क्यों होना चाहिए?, योग से विश्व का कल्याण केसे हो सकता है?, बच्चों से लेकर बड़ों तक योग उनके जीवन को कैसे सार्थक बना सकता है?, योग देश के तमाम विभागों में क्यों जरूरी हैं?, राष्ट्र और प्रकृति ओर देश की संस्कृति को कैसे जीवित रखा जा सकता है?, योग से सुखी और निरोगी जीवन जीने का ढंग कैसे सुधारा जा सकता है?, योग दुनियां के लिए रामबाण औषधि केसे साबित हो सकता है?, छोटे से छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े से बड़े अधिकारी तक योग कैसे उपयोगी हो सकता है?, भारतीय योग संस्कृति की संपूर्ण जानकारी ओर उनकी उपयोगिता का सारगर्भित उल्लेख करते हुए फाइल तैयार की है। राष्ट्रीय प्रभारी ओम कालवा ने मूल उद्देश्य तभी साबित होंगे जब सरकार योग को धरातल पर लागू करेगी। कालवा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर देश के योग प्रशिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो देश में आन्दोलन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब