Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025

1 PM बोले- पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो, नेहरू ने बांटा; जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया, वंदे मातरम् का हिस्सा काटा

2 उन्होंने देश के भाग्य को आकार दिया’, सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी की श्रद्धांजलि,हमने मुलायम और प्रणब दा का किया सम्मान, कांग्रेस तो आंबेडकर का भी करती रही अपमान: PM मोदी

3 राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक बार सरदार पटेल ने कहा था कि देश सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं है। मैं भी मानता हूं कि खुद को देशसेवा के लिए समर्पित करने से बड़ा सुख नहीं है।’

4 पीएम मोदी ने कहा कि सरदार साहब चाहते थे कि जैसे उन्होंने बाकी रियासतों का विलय किया, वैसे ही ओर कश्मीर का विलय हो, लेकिन, पंडित नेहरू ने उनकी वो इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग निशान से बांट दिया गया। कश्मीर पर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा।

5 पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमारे देश की एकता और अंदरूनी सुरक्षा को घुसपैठियों से गंभीर खतरा है। दशकों से, विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, और इसका जनसांख्यिकी का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया और इस समस्या से आंखें मूंद लीं। वोट-बैंक की राजनीति के चक्कर में, उन्होंने जानबूझकर देश की सुरक्षा से समझौता किया

6 राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। हर 31 अक्टूबर को हम एकता दौड़ सरदार पटेल साहब के सम्मान में आयोजित करते हैं। आज सरदार पटेल साहब की 150वीं जयंती है और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है कि इसको एक विशेष आयोजन के रूप में देशभर में मनाया जाएगा

7 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

8 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी निजी राय में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश की ज्यादातर कानून-व्यवस्था की समस्याएं भाजपा और आरएसएस से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि खुद सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस की आलोचना की थी

9 खरगे ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस पर किए गए हमलों पर पलटवार किया। उन्होंने सरदार पटेल के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या (1948) के बाद आरएसएस की आलोचना की थी

10 सैन्य ताकत के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता भी जरूरी…’, युद्ध की बदलती प्रकृति पर बोले थल सेना प्रमुख

11 आधार कार्ड को लेकर हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, बताया मूल अधिकार; UIDAI को नसीहत

12 बिहार चुनाव- NDA का संकल्प पत्र, KG-PG तक मुफ्त शिक्षा, 1 करोड़ नौकरी का वादा; कांग्रेस बोली- 26 सेकेंड में मेनिफेस्टो जारी किया, इनके वादे झूठे

13 राजद काल में बिहार में उद्योग बन गया था अपराध-अपहरण, सिवान में महागठबंधन पर जमकर बरसे CM योगी

14 आवारा कुत्तों पर SC ने सरकारों से फिर मांगा जवाब, कहा- सभी मुख्य सचिव सो रहे; हमारे आदेश का सम्मान नहीं, आने दीजिए, हम निपटेंगे

15 कर्नाटक में भाजपा नेता के बेटे ने टोलकर्मी को पीटा, बोला- तुम जानते नहीं मैं कौन हूं; स्टाफ ने फ्री में जाने से रोका था

16 दिन के ऊपरी स्तर से 600 अंक गिरा बाजार, सेंसेक्स 450 अंक नीचे 84,000 पर आया; ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब