Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ व सुपरवाइजरों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 की तैयारी को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर एवं डाउट क्लियरेंस प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से तीन पारियों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पवन कुमार तथा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार सैनी ने बीएलओ को आगामी 4 नवंबर से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पवन कुमार ने आयोग द्वारा जारी पीपीटी के माध्यम से बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को परिगणना पत्र प्रदान करेंगे एवं उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार या विलोपन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार सैनी ने आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजरों ने आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना और निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सटीक व पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब