श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025
श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर गोपाष्टमी महोत्सव
पर परम पूज्य संत श्री धरानंद सरस्वती जी महाराज सागर गौशाला में पधारें इस अवसर पर गौशाला कमेटी एवं कार्यकर्ताओं के ने महाराज जी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया पूज्य संतों ने गोपूजन कर दिव्य सत्संग का आयोजन किया एवं रात्रि कालीन बेला में गौशाला परिसर में दीपदान महोत्सव मनाया गया गौशाला के भामाशाह पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा एवं विद्वान पंडितो ने गुरुदेव के कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग किया। पूज्य संत श्री धरानंद सरस्वती जी महाराज ने नगद राशि समर्पित कर गौ माताओं को लिए भंडारे का संकल्प लिया था जो संकल्पित भंडारा आज गौशाला की गौ माताओं को समर्पित किया गया गौशाला कमेटी ने पूज्य गुरुदेव का आभार व्यक्त किया।














