Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

कस्तूरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में मनाया 12वांस्थापना दिवस, 95 पशुओं को मिला उपचार, दानदाताओं का किया सम्मान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 नवम्बर 2025

कस्तूरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में शनिवार को 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर में क्षेत्रभर से पहुंचे पशु मालिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 95 पशुओं का उपचार किया गया, जिनमें से 5 पशुओं की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की गई, जबकि 40 श्वानों को रेबीज़ के टीके लगाए गए। इसके अलावा 50 अन्य पशुओं का सामान्य रोगों के लिए उपचार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के भूमि दानदाता और भवन निर्माणकर्ता ओमप्रकाश राठी का साफा, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। राठी ने बताया कि उन्होंने 12 वर्ष पूर्व अपनी माता किस्तुरी देवी राठी की स्मृति में भूमि दान कर चिकित्सालय का भवन निर्मित करवाया था, जिससे कस्बे में पशु चिकित्सा सेवाओं को बड़ा विस्तार मिला। उन्होंने घोषणा की कि यदि चिकित्सालय को पॉलीक्लीनिक के रूप में क्रमोन्नत किया जाता है, तो वे अपनी ओर से अतिरिक्त भूमि, भवन, उपकरण और संसाधनों की व्यवस्था करेंगे। साथ ही उन्होंने जीव दया गौशाला के नाम से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि चिकित्सालय को भेंट की।

दानदाताओं में दिलीप कुमार ने कम्प्यूटर व प्रिंटर, सुशील मूंधड़ा ने डेजर्ट कूलर, तथा सरदाराराम बाना ने फर्नीचर की व्यवस्था की। विभाग की ओर से सभी दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. नरेश सक्सेना, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनू खां, डॉ. सुभाष घारू, डॉ. रूचि पटवा, गजानंद बाना व उदयसिंह बाना सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. सुभाष घारू ने किया तथा डॉ. दिनू खां ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहदेव, रामसिंह जाखड़, नीरू, शमा, रविशंकर पांडे, रामनिवास, राजू डेलू व सलीम ने सक्रिय सहयोग दिया। विभागीय टीम ने दानदाताओं से भविष्य में भी सेवाओं के विस्तार हेतु सहयोग की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब