श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 नवम्बर 2025
गांव दुसारणा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर संतो के सानिध्य में गौशाला का लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ संपन्न सर्वप्रथम पंडित सुनील कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया मुख्य यजमान के रूप में सामूहिक रूप से गौशाला कमेटी के सदस्य एंव ग्रामवासीयों ने घी खोपरों की आहुतियां देकर के सुख समृद्धि की कामना। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर संतों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 108 राष्ट्र संत दाता श्री रामेश्वर आनंद जी महाराज सागर एवं श्री श्री 108 महंत श्री स्वामी सत्यानंद गिरी जी महाराज कोलायत के सानिध्य में गौशाला का हुआ भव्य लोकार्पण अतिथि के रूप में गोवत्स श्री आशीष जी महाराज ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम सागर एवं कथा व्यास पंडित श्री प्रकाश जी तिवाड़ी नापासर उपस्थित रहें संत सत्यानंद गिरी जी महाराज ने दिव्य सत्संग एवं प्रवचन करते हुए बताया कि गोमाता की सेवा करने से 33 कोटि देवताओं की सेवा और पूजा का पुण्य फल मिलता है। दाता श्री ने कहा कि मनुष्य को माता 6 महीने दूध पिलाती है लेकिन गौ माता पूरे जीवन काल हमें दूध अमृत पान करवाती है मनुष्य जन्म में जन्म लेने से लेकर जीवन की पूरी यात्रा के दौरान गो माता की महता है। ब्रह्म गायत्री सागर के गोवत्स आशीष जी महाराज की तरफ से गौ माताओं को छप्पन भोग का प्रसाद समर्पित किया गया।
गोपाष्टमी के पर्व पर गौ माता को पुष्प वर्षा कर संतो के सानिध्य में पावन प्रवेश करवाया गया। इस दौरान पधारे हुए सभी अतिथियों का साधु संतों का विप्र जनों का गौशाला कमेटी ने गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया इस दौरान अतिथियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन भी हुआ गांव के सभी युवा कार्यकर्ताओं ने आयोजन की कमान संभाली। गौशाला अध्यक्ष मोहनलाल गोदारा,रुघराम मुंड, रामप्रताप सारण, रत्नलाल गोदारा, पेमाराम गोदरा सहित ग्राम वासियो ने सभी का आभार जताया


















