श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 नवम्बर 2025
कलकाता प्रवासी समाज सेवी भामाशाह गोवर्धन सिंह राजपुरोहित भोजास को राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा कोलकाता प्रवास के दौरान भामाशाह अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया इसी उपलक्ष में गोवर्धन सिंह राजपुरोहित ने गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौ वंश को खल मूंग चूरी का पावन भंडारा का भोग लगाकर खुशियां मनाई गौशाला कमेटी ने भी राजपुरोहित को बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की गौशाला प्रबंधक ने बताया कि गोवर्धन सिंह राजपुरोहित अनेक धार्मिक स्थलों गौशालाओं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग करते रहते है।












