Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

गिरदावरी डाटा मेल करने के आदेश पर ई-मित्र संचालकों का विरोध, बोले डाटा विभाग खुद प्राप्त करें,आदेश वापिस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन बंद रहेंगे सभी ई-मित्र केंद्र

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 नवम्बर 2025

उपखण्ड कार्यालय के आदेश के तहत ब्लॉक कार्यालय में DOIT श्रीडूंगरगढ़ की ओर से शुक्रवार को निर्देश जारी किए गए कि उपखण्ड क्षेत्र के सभी ई-मित्र संचालक ऑनलाइन की गई गिरदावरी के सभी टोकन सहित पूरी गिरदावरी की कॉपी विभाग की ईमेल आईडी पर भेजें।

आदेश जारी होते ही ई-मित्र संचालकों में नाराजगी फैल गई।  उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संचालकों ने कहा कि सभी टोकनों का डाटा मेल करना संभव नहीं है। जो गिरदावरी ऑनलाइन की गई है, उसका डाटा संबंधित विभाग के पास पहले से उपलब्ध है और उसे वहीं से ऑटो फील के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।

ई-मित्र संचालकों ने कहा कि डाटा मेल करने की प्रक्रिया से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसलिए विभाग को चाहिए कि वे डाटा ई-मित्र संचालकों से नहीं, सीधे अपने सिस्टम से प्राप्त करें।

ई-मित्र संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि DOIT विभाग ने अपना आदेश वापस नहीं लिया, तो उपखण्ड क्षेत्र के सभी ई-मित्र केंद्र अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

प्रदर्शन में अमित कुमार, रतनलाल, हीरालाल, रामदयाल, हड़मानाराम, गोपालाराम, लेखराम, महेश सहित कई ई-मित्र संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब