Menu
12 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शीतला अष्टमी पर मोहता परिवार ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पशु-पक्षियों के लिए चुग्गा व गुड़  किया समर्पित  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में आज शीतला अष्टमी पर सामूहिक रूप से  मूंग चूरी का विशाल भंडारा गौवंश को किया समर्पित  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समाज हित मे उठाई मांगे,सैन जयंती समारोह में आने का किया आग्रह  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  | 

देवउठनी एकादशी पर हर घर में तुलसीजी को सजाया, हुए तुलसी विवाह के आयोजन, देखें सभी फोटो सहित पूरी खबर।

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 नवम्बर 2025

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष देवउठनी एकादशी तिथि को मनाया जाता है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि में पुनः शुभता और सौभाग्य का संचार होता है। तुलसी विवाह को माता तुलसी (देवी लक्ष्मी का रूप) और भगवान विष्णु  (शालिग्राम स्वरूप) के पवित्र मिलन का प्रतीक माना गया है। इस दिन घर पर तुलसी विवाह करना अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना गया है, क्योंकि यह अनुष्ठान कन्यादान के समान फल प्रदान करता है।  रविवार को कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर मंदिरों व घरों में तुलसी विवाह पूजन व्रत उपवास के साथ तुलसी पूजन विवाह के आयोजन हुए। कई घरों में धूमधाम से तुलसी  विवाह विधि संपन्न करवाई गई। कार्तिक माह महिला वर्ग के लिए विशेष रूप से व्रत पूजन का महीना है।बुधवार  को तुलसी विवाह के आयोजन संपन्न हुए। हर घर में तुलसी क्यारी को फुलों व रंग, दीपक से सजाया गया। तुलसीजी को चुनरी ओढ़ाकर शालिग्राम जी के साथ तुलसीजी के फेरे करवाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। कथा कहानी सुनकर तुलसीजी से घर परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं की गई। तुलसी माँ की आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ पूजन पूर्ण किए गए।

बिग्गा बास  कुंदनमल नंदकिशोर  बिहानी  परिवार ने किया  तुलसी विवाह का पूजन संपन्न।
रमेश सीमा भोजक परिवार ने विधि विधान से किया तुलसी विवाहोत्सव संपन्न।
कोजूराम सारस्वत( राजेरा ) परिवार ने विधि विधान से किया तुलसी विवाहोत्सव संपन्न।
बिग्गाबास के गौरीशंकर ओमप्रकाश लोहिया परिवार ने किया तुलसी विवाह पूजन।
अहमदाबाद में सोमाणी परिवार विधि विधान से किया तुलसी विवाह पूजन संपन्न।विधि विधान से किया तुलसी विवाह पूजन संपन्न।
सुष्मा श्याम करनाणी परिवार ने विधि विधान से संपन्न किया तुलसी पूजन।
संगीता विनोद दरक परिवार ने किया तुलसी विवाह का पूजन संपन्न।
बिग्गा बास में पेडिवाल परिवार ने एक साथ किया तुलसी विवाह पूजन संपन्न
काठमांडू में विष्णु व दिव्या तापड़िया ने विधि विधान से  संपन्न किया तुलसी विवाह पूजन।
भगवती पारीक (मनु) ने संपन्न किया तुलसी पूजन।

बेंगलुरु में बिहाणी परिवार ने विधि विधान से  संपन्न किया तुलसी विवाह पूजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब