Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

भाजपा नेता कोजुराम सारस्वत ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र गुवार और मोठ फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करने की माँग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 नवम्बर 2025

भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग सोशल मीडिया प्रभारी कोजुराम सारस्वत ने सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर राजस्थान के बारानी क्षेत्रों की मुख्य फसलें गुवार और मोठ पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की माँग की है।

पत्र में  सारस्वत ने लिखा है कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश किसान वर्षा आधारित खेती पर निर्भर हैं। यहाँ के किसान सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में गुवार व मोठ की खेती करते हैं, परंतु वर्तमान में इन फसलों का बाज़ार भाव उत्पादन लागत से भी कम है। ऐसे में किसान मजबूर होकर अपनी फसलें औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं।

सारस्वत ने पत्र में अनुरोध किया है कि –

🔹गुवार और मोठ दोनों फसलों को एमएसपी सूची में शामिल किया जाए।

🔹बारानी क्षेत्रों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

🔹सरकारी खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन फसलों पर समर्थन मूल्य तय करती है, तो इससे न केवल लाखों किसानों को राहत मिलेगी बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के “आत्मनिर्भर किसान – आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को भी बल मिलेगा।

सारस्वत ने आशा व्यक्त की है कि माननीय कृषि मंत्री इस विषय पर संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब