श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 नवम्बर 2025
1 ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के खिलाफ याचिकाएं-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ई-स्पोर्ट्स गेम्स के नाम पर चलने वाले प्लेटफॉर्म बैन करने वाली याचिका भी सुनी जाएगी
2 आज कैंची धाम पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आश्रम 12 बजे तक लोगों के लिए रहेगा बंद, कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिल
3 देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आज से शुरू होगा। इनमें नौ राज्य जबकि तीन केंद्रशासित प्रदेश हैं। एसआईआर 4 तारीख को गणना चरण के साथ शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। चुनाव आयोग 9 दिसंबर को मसौदा सूची जारी करेगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
4 शशि थरूर बोले: वंशवाद लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा, दशकों से एक ही परिवार हावी; BJP बोली- अनुभव के आधार पर लिखा
5 हिंद महासागर वैश्विक समृद्धि का केंद्र’, नौसेना उपप्रमुख बोले- समुद्री सुरक्षा को सूचना साझाकरण जरूरी
6 बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना अतिरिक्त शुल्क के रद्द होगा विमान टिकट, डीजीसीए करने जा रहा बड़ा बदलाव
7 दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट मांगी, कहा- प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया; दिवाली पर सिर्फ 9 AQI स्टेशन काम कर रहे थे
8 प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का आज शाम थम जाएगा शोर, पार्टियों ने झोंकी ताकत; 121 सीटों पर होगी वोटिंग
9 बिहार -फिर बनी NDA सरकार तो घुसपैठियों को देंगे खदेड़, गरीबों में बंटेंगी उनकी संपत्ति; CM योगी का बड़ा दावा
10 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का निधन,एसएमएस अस्पताल में तोड़ा दम
11 राजस्थान: चेक होंगी ड्राइवरों की आंखें, बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस सस्पेंड… सड़क हादसों पर CM भजनलाल शर्मा सख्त :
12 खाई में गिरी बस और कार, 4 मौतें…30 को बचाया, इंदौर के भेरूघाट में हादसा; बस के कांच तोड़कर यात्रियों को निकाला, शराब के नशे में था ड्राइवर
13 बेंगलुरु -सड़क पर कचरा फेंकते लोगों का बनाइए वीडियो, 250 रुपये मिलेगा इनाम; अनोखी मुहिम की शुरुआत
14 नेपाल में बर्फ का पहाड़ टूटा, 7 पर्वतारोहियों की मौत, 5,630 मीटर ऊंची चोटी पर हादसा; लापता लोगों की तलाश जारी
15 ट्रम्प बोले- पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा, रूस, चीन और कोरिया में भी टेस्टिंग; हमारे पास तो दुनिया को 150 बार उड़ाने लायक एटम बम
===============================










