श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 नवम्बर 2025
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक किशोरी से दोस्ती कर उसी की स्कूल के सीनियर स्टूडेंट ने उसे वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। उसके कॉल रिकॉर्ड कर आरोपी युवक उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 11वीं कक्षा की छात्रा के परिजनों ने पुलिस थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कक्षा 12 का छात्र आरोपी युवक उसका पीछा करता व उसके वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को वे घर में ही थे तथा उसकी पुत्री घर में नीचे बने हॉल में थी। दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी उसके घर में घुस गया व नाबालिग के मुंह पर हाथ रखकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। नाबालिग ने शोर मचाया तो उसकी मां नीचे आई व उसके पति ने आरोपी को पकड़ लिया। पीडि़त ने पुलिस को फोन किया और पुलिस युवक को थाने ले आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी है।










