Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

युवा नेता विवेक माचरा ने बिजली विभाग के एमडी से की मुलाकात, समस्याओं से करवाया अवगत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 नवम्बर 2025

किसानों के सामने बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर युवा नेता आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विवेक माचरा ने जोधपुर में विद्युत वितरण निगम के निदेशक आइएएस लेखराम डेलू से जोधपुर में मुलाकात की। डॉ विवेक माचरा ने निदेशक से मुलाकात में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पूर्ण रूप से ना होने के कारण सरकार के अरबों रुपए लगने के बावजूद किसान सदैव पीड़ा में ही रहता है।

डॉ विवेक माचरा ने निदेशक को बताया कि सरकार और विभाग ने किसानों के लिए नए जीएसएस स्वीकृत करने के बावजूद उनको समय पर शुरू नहीं करने के कारण भी किसान पीड़ा में रहता है।

बिजली विभाग ने जीएसएस का ठेका जिन प्राइवेट कंपनियों को दिया है वो सरकार से तो पैसा वसूल करते हैं लेकिन ग्रामीण स्तर पर जीएसएस का बिल्कुल भी रख रखाव नहीं रखते , यहां तक कि वहाँ आधारभूत उपकरण और सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होती , जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन विभाग थोड़े दिनों में घटना को भूल जाता है और प्राइवेट कंपनियों को पाबंद नहीं करता

डॉ विवेक माचरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के ढीले तारों, जर्जर विद्युत पोलों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के कारण होने वाले हादसे और नुकसानों पर रोक लगाने की मांग की साथ ही जर्जर खंभों को बदलवाने और ढीले तारों को दुरस्त करने की मांग उठाई।

बिजली कंपनियों की लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में विभागीय लापरवाही के कारण नुकसान की भरपाई भी समय पर नहीं होती जिससे पीडि़त परिवार लंबे समय तक पीड़ा में रहता है , जिसके लिए विशेष कमेटी की मांग की।

डॉ विवेक माचरा ने निदेशक लेखराम डेलू से श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विभाग के तमाम जीएसएस के निरीक्षण की माँग की , जिस पर निदेशक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब