श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाल दुलचासर में प्रेम कुमार सोनी निवासी श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी कोलकाता ने अपनी माताजी पुष्पा देवी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना हेतु गौशाला की गौ माताओं को गुड का पावन भंडारा कर भोग लगाया। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं पुष्पा देवी धर्मपत्नी विमल किशोर राठी निवासी पांचू ने एक ट्रैक्टर ट्राली मूंगफली चारा 18 क्विंटल 71 किलो गौशाला की गौ माता के लिए समर्पित किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त कर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की।












