Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

समर्थन मूल्य पर मूंग-मूंगफली खरीद में नई सख्तीः अब बिजली बिल, पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन के दस्तावेज होंगे अनिवार्य कलेक्टर नम्रता -वृष्णि के निर्देश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 04 नवंबर 2025

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मूंग-मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद मामले में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बिजली बिल या पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन के दस्तावेजों को भी अनिवार्य कर दिया है। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को जिले की सभी क्रय विक्रय सहकारी समितियों के मुख्य व्यवस्थापकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि राजफैड के निर्देशानुसार पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के साथ ही कृषक का बिजली बिल या पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन के दस्तावेज भी संबंधित कृषक से तुलाई के समय मंगवाये जाएं तथा सत्यापन उपरांत ही तुलाई करके इनका रिकॉर्ड समिति पर संधारित रखा जाए।

जिला कलेक्टर ने पत्र में लिखा है कि जिले में आगामी दिनों में मूंग-मूंगफली की समर्थन मूल्य खरीद शुरू होने जा रही है। जिले में समर्थन मूल्य खरीद हेतु राजफैड द्वारा हुए पंजीयनों / टोकनों के संबंध में विभिन्न स्रोतो से प्राप्त शिकायतों और आपत्तियों के मध्यनजर निर्देशित किया जाता है कि “कृषक जब खरीद केन्द्र पर विक्रय हेतु अपनी जिंस लेकर आता है, तब राजफैड के निर्देशानुसार पंजीयन संबंधी दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के साथ ही कृषक की पानी की पर्ची/ बिजली बिल / सोलर कनेक्शन के दस्तावेज भी संबंधित कृषक से तुलाई के समय मंगवाये जाएं तथा सत्यापन उपरांत ही तुलाई करके इनका रिकॉर्ड समिति पर संधारित रखा जाए।

साथ ही पत्र में लिखा गया है कि यदि उक्तानुसार दस्तावेजों का सत्यापन समुचित तरीके से नहीं किया जाता अथवा विक्रय पर्चियां जारी किए जाने में लापरवाही की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेंगी। विदित है कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद मामले में गलत ऑनलाइन गिरदावरी दर्ज करने की शिकायतों को अत्यंत गंभीर मानते हुए कुछ समय पहले ही मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करने और गिरदावरी का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किये जाने के निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों को दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब