Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

विधायक ताराचंद सारस्वत ने सहकारिता मंत्री गौतम दक से की मुलाकात, मूंगफली खरीद में निष्पक्ष जांच की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 नवम्बर 2025

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज जयपुर में सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक् से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायक सारस्वत ने मंत्री को अवगत करवाया कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद प्रक्रिया में कई स्थानों पर अनियमितताओं एवं फर्जी गिरदावरियों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इस संबंध में निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

विधायक ने यह भी कहा कि मूंगफली तुलाई केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए, वंचित किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था की जावे और हैंडलिंग ट्रांसपोर्ट कार्य में सही ठेकेदार फर्मों को ही जिम्मेदारी दी जाए ।

मंत्री गौतम दक ने विधायक सारस्वत को आश्वस्त किया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब