श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 नवम्बर 2025
समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के लिए प्रस्तावित केंद्रों का उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि एसडीएम ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फेंसिंग और तिरपाल की समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित करवाने तथा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा।

उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने और किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।











