Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में मतदाता गहन पुनरीक्षण बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 नवम्बर 2025

भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में विधानसभा क्षेत्र के मतदाता गहन पुनरीक्षण बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) एवं मुख्य वक्ता श्री सौरभ सारस्वत ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान से आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और सहयोग करने का कार्य करे।

विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है और निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के अनेक कार्य गति पकड़ रहे हैं।

कार्यशाला में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, मोर्चा संयोजक विनोद गिरी गुसाईं, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं भाजपा बीएलए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब