श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 नवम्बर 2025
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शनिवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई संपन्न। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सड़कों पर दौड़ रहें ओवरलोड वाहनों व मॉडिफाई गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस व परिवहन विभाग को दिए है। वृष्णि ने कहा कि हाइवे सहित सड़कों पर अवैध कट बंद किए जाएंगे। वहीं दुर्घटनाओं के लिए ब्लैक स्पॉट स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम एक सप्ताह के भीतर किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। वहीं बेसहारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी सतर्कता बरती जाएगी। गायों के गले में रिफलेक्टर पट्टियां लगाई जाएगी। वहीं निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बैठक में पुलिस व परिवहन विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहें।












