श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 नवम्बर 2025
श्रीडूंगरगढ़ कस्बें से एक और युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। मामला बिग्गाबास का है, जहां मां खेत गई थी और पीछे से उसकी 20 वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर अपनी पुत्री की तलाश के लिए गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर की सुबह करीब 5:30 बजे उसके पति घर में सो रहे थे और वह रोज़ की तरह खेत पर चली गई। कुछ देर बाद गांव से सूचना मिली कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, मगर युवती का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल देवाराम के सुपुर्द की गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।










