Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

माली देवी बाहेती बालिका विद्यालय में मातृ सम्मेलन व सप्तशक्ति संगम का आयोजन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 नवम्बर 2025

श्रीमती माली देवी कोड़ामल बाहेती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री डूंगरगढ़ में रविवार को सप्तशक्ति संगम 2025 व मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंबिका  डागा ने  कुटुंब प्रबोधन का विषय रखते हुए आज के समय में समय देना और बच्चों में संस्कार जगाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही परिवार और समाज की वास्तविक आधारशिला है।

मीनू बौद्धिजा ने भारतीय संस्कृति के विकास में महिलाओं का महत्व बताते हुए मातृशक्ति को सात शक्तियों का रूप बताया मीनू मोरवानी ने भजन प्रस्तुत किया

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की  कमलेश प्रजापत ने किया मंच परिचय पूजा बंसल ने किया मातृ शक्ति से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रखी गई विजेता मातृशक्ति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम की संयोजिका विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन व्यास ने पधारे हुए सभी अतिथि व मातृ शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की समस्त टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब