श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
सेरूणा थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के रिश्तेदार ने थाना सेरूणा में रिपोर्ट दी कि उसकी भतीजी, जो कक्षा 12वीं की छात्रा है, 10 नवंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिवारजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, मगर नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवादी ने 11 नवंबर को दोपहर 12:43 बजे थाना सेरूणा में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूरन मल को सौंपी है।










