Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे का काम शुरू, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द और कुछ का रूट बदलेगा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 नवम्बर 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चूरू–सादुलपुर रेलखंड के अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है। काम के दौरान कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक सुधार के इस कार्य के चलते नवंबर से दिसंबर के बीच कुछ दिनों तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।

आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाए (प्रारंभिक स्टेशन)

  1. बीकानेर–हिसार (14897) —
    17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक बीकानेर से केवल रतनगढ़ तक ही चलेगी। रतनगढ़–हिसार के बीच रद्द।
  2. हिसार–बीकानेर (14898) —
    18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक रतनगढ़ से ही शुरू होगी। हिसार–रतनगढ़ के बीच रद्द।
  3. लुधियाना–चूरू (54604) —
    17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक हिसार तक ही चलेगी। हिसार–चूरू के बीच रद्द।
  4. चूरू–लुधियाना (54605) —
    18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक हिसार से ही चलेगी। चूरू–हिसार के बीच रद्द।
  5. रेवाड़ी–बीकानेर (54789) —
    18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक सादुलपुर तक ही चलेगी। सादुलपुर–बीकानेर के बीच रद्द।
  6. बीकानेर–रेवाड़ी (54790) —
    18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक सादुलपुर से ही शुरू होगी। बीकानेर–सादुलपुर के बीच रद्द।
  7. जोधपुर–हिसार (14891) —
    17 से 24 नवंबर और 3 से 10 दिसंबर तक चूरू तक ही चलेगी। चूरू–हिसार के बीच रद्द।
  8. हिसार–जोधपुर (14892) —
    18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक चूरू से ही शुरू होगी। हिसार–चूरू के बीच रद्द।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

18 नवंबर और 2 दिसंबर को रामेश्वरम से रवाना होने वाली यह ट्रेन सीकर–लोहारू–सादुलपुर मार्ग से होकर जाएगी।
नए मार्ग पर यह ट्रेन नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा और लोहारू स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे की अपील:

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने गंतव्य की ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या 139 हेल्पलाइन  से अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब