श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 नवम्बर 2025
अंता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला कांग्रेस कार्यालय में हरीराम बाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी तथा एक दूसरे को बधाइयां देते हुए खुशियों का इज़हार किया।
हरीराम बाना ने इस बड़ी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं जनता का कांग्रेस की नीतियों में विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पार्टी नेतृत्व के सशक्त मार्गदर्शन और टीम की एकजुटता का प्रतिफल है।
जश्न के दौरान मोसिन खान, राजपाल डेलू, राहुल वाल्मीकि तालीम अयूब काजी, अरबाज चौहान, सुरेश कुमार डेलू श्याम सुंदर स्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।











