श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15
तीन साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी चोर को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। एसआई मोहनलाल के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल भगवानाराम, कॉन्स्टेबल गंगाराम, घनश्याम, गीता और ड्राइवर विनोद की टीम ने बारीकी से लोकेशन ट्रेस करके कार्रवाई की।
टीम ने श्यामसुंदर पुत्र कान्हाराम प्रजापति, निवासी मोमासर बास, को उसके घर से ही दबोचा। आरोपी काफी समय से कानपुर में एक चोरी के मामले में वांछित चल रहा था और बार-बार छापेमारी के बावजूद पकड़ में नहीं आ रहा था।











