Menu
3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  | 

श्रीडूंगरगढ़ में शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026, कॉलेजों और स्कूलों में मास्टर ट्रेनर्स ने दिए ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र भरने के निर्देश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 नवम्बर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के तहत विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 को लेकर शुक्रवार व शनिवार को व्यापक जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

14 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालयराजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ और निजी महाविद्यालय में तथा 15 नवंबर को राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय और सेसोमु स्कूल में मास्टर ट्रेनर्स पवन कुमार माली और मनीष सैनी ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

ट्रेनर्स ने बताया कि यदि छात्र स्वयं मतदाता हैं, तो उन्हें अपना तथा अपने परिवार का परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरलता से पूरा करने की चरणबद्ध जानकारी भी दी गई।

निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त 24×7 टीम को पंचायत समिति सभागार में परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टीम को BLO ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।

निर्वाचन विभाग के अनुसार 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और BLO ऐप से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन किया जाएगा। यह कार्यक्रम निर्वाचन आयोग का समयबद्ध विशेष पुनरीक्षण अभियान है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन निर्वाचन शाखा से ओमप्रकाशपूरबचंद, मास्टर ट्रेनर्स मनीष सैनीपवन मालीनौरतमल शर्मासहीराम भामू और श्रवण मोटासरा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब