श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025
कालू पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों सहित कार सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रविवार मध्यरात्रि को थानाधिकारी भोलाराम के सुपरविजन में थाने के आगे नाकेबंदी चल रही थी। उस दरमियान लूणकरणसर साईड से आई स्विफ्ट कार को रुकवाया गया। कार सवार युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो युवक के पास एक देशी कट्टा (पिस्टल) ओर 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी हनुमान उर्फ प्रिंस पुत्र मनीराम सारस्वत निवासी कालू को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हवासिंह, कांस्टेबल राजवीर ढाका, सुनील कुमार और सुंदर लाल की अहम भूमिका रही।











