Menu
3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  | 

सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर की नई कार्यकरणी का हुआ गठन, जिलाध्यक्ष का दायित्व रविन्द्र कुमार पंडित को

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025

बीकानेर। सामाजिक अंकेक्षण संघ बीकानेर की जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों के पदों का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से एक नई टीम का गठन किया है। इस पूरी प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, जिसे लेकर सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला।

निर्वाचन प्रक्रिया संघ के निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल गर्ग और सामाजिक अंकेक्षण महासंघ राजस्थान के सलाहकार सोहनलाल बिदासरिया (चुनाव प्रभारी) के नेतृत्व में पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई।

जिला अध्यक्ष बने रविंद्र कुमार पंडित

जिला कार्यकारिणी में रविंद्र कुमार पंडित को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी नई टीम का गठन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • जिला अध्यक्ष: रविंद्र कुमार पंडित
  • जिला उपाध्यक्ष: किरण भाटी
  • महासचिव:  रामगोपाल बिश्नोई
  • संयुक्त सचिव: टी.आर. नायक
  • कोषाध्यक्ष: किशना राम भादू
  • संगठन मंत्री: कुलदीप कुमार मंडानिया
  • महिला सेल प्रभारी: राज कंवर
  • मीडिया प्रभारी: बी.एल. गर्ग
  • प्रवक्ता: महावीर प्रसाद जालब
  • विधि सलाहकार: सरोज देवी
  • कार्यकारिणी सदस्य: रामनारायण जी और रामरतन जी

9 ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त

संघ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा की। क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ मोहनलाल, नोखा धन्नाराम नायक, कोलायत प्रेम कुमार कुमावत, खाजूवाला नरेश कुमार, लूणकरणसर शाकुन अली, बज्जू खालसा श्रवण कुमार बिश्नोई, पूगल अल्ताफ खान, बीकानेर कुलदीप व्यास, पांचू रामदेव मेघवाल बने हैं।


चुनाव संरक्षण कमेटी के अध्यक्ष बाबू लाल गर्ग ने बताया कि समस्त सदस्यों ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी भागीदारी निभाई। निर्विरोध चयन और सहमति से हुए विस्तार पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार पंडित ने कहा  कि संघ की नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब