श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में नानूराम सुपुत्र उमानाराम नायक निवासी दुलचासर ने गौवंश के लिए एक पिकअप मूंगफली चारा समर्पित किया है। सचिन रेवंत सिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं एक झाल ऊँट गाड़ा द्वारा मूंगफली चारा मूलचंद सुपुत्र किस्तुर चंद महिया निवासी दुलचासर ने भी समर्पित किया है। गौशाला कमेटी ने दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की है।











