श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 नवम्बर 2025
श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ द्वारा घर घर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है
मंगलवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने क्षेत्र के झँझेऊ,गोपालसर व सांवतसर गांवों का दौरा कर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया।
ये बीएलओ हुए सम्मानित
भाग संख्या 15, गोपालसरः ललित कुमार शर्मा, अध्यापक राउमावि दुलचासर
भाग संख्या 17, झंझेऊः रणजीतसिंह, कृषि पर्यवेक्षक जोधासर
भाग संख्या 120, सांवतसरः सुशील कुमार बिश्नोई, वरिष्ठ अध्यापक राउमावि सांवतसर
तीनों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और उपखंड अधिकारी शर्मा ने इन सभी बीएलओ के लिए प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया।
शुभम शर्मा उपखंड अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि गणना चरण 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक में सभी मतदाता अपना गणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करवाएं।
इसके साथ ही उन्होंने युवा मतदाताओं से विशेष अपील की है कि अपना और अपने परिवार के मतदाताओं का गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल http://Voters.eci.gov.inसे ऑनलाइन घर बैठे भर सकते है।रमेश सिंह चौहान नायब तहसीलदार निर्वाचन ने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने के कार्य में गति देने के निर्देश दिए।













