श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गौरी शंकर सुपुत्र दिवंगत रतनलाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी बीकानेर ने गौशाला की गौमाताओं के लिए 51 क्विंटल मूंगफली चारा समर्पित किया है। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मुंधड़ा परिवार समय-समय पर आर्थिक सहयोग गौशाला में देते रहते हैं। गौशाला कमेटी ने भामाशाह मुंधड़ा परिवार का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया











