Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम S.I.R. – 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 नवम्बर 2025

विधानसभा क्षेत्र  श्रीडूंगरगढ़  (17) में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026” के तहत बुधवार को दूरस्थ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने किया।

निरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) और दो सेक्टर सुपरवाइजर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित BLO और सुपरवाइजर्स:

  • भाग 144, कुकणिया: ओमप्रकाश लेघा (अध्यापक, राप्रावि कुकणिया)
  • भाग 145, कुकणिया: मनसुख (बीसीआई, राउमावि बेरासर)
  • भाग 146, बेरासर: अशोक कुमार खीचड़ (अध्यापक, राप्रावि चुरलाई धोरा बेरासर)
  • सेक्टर 16, बेरासर: सुरेश कुमार (व्याख्याता, राउमावि बेरासर)
  • सेक्टर 17, लालमदेसर छोटा: भागीरथ (व्याख्याता, राउमावि लालमदेसर छोटा)

एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्पद है और अच्छे प्रदर्शन करने वाले अन्य BLO को भी प्रगति रिपोर्ट के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि परिगणना प्रपत्र 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक भरें और BLO को जमा करवाएं। युवा मतदाताओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि वे अपने और परिवार के सदस्यों के लिए प्रपत्र Voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी भर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने BLO को ऑनलाइन कार्य की गति बढ़ाने और पोर्टल के नये वर्ज़न  में आने वाली तकनीकी समस्याओं से अवगत रहते हुए धैर्य और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब