श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 नवम्बर 2025
श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर भगा ले जाने का संदेह जताते हुए मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भानजी बुधवार सुबह नौ बजे गांव सातलेरा जाने का कह कर घर से निकली। परंतु वह गांव नहीं पहुंची तो परिजनों युवती की तलाश प्रारंभ की। परन्तु शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका तो परेशान परिजन थाने पहुंचे। महिला ने बताया कि उसके घटना से उसकी बहन व बहनोई सदमे में है, जिसके चलते उसने पुलिस को रिपोर्ट दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का युवक पवन उसकी नाबालिक भानजी को परेशान करता था। परिजनों ने जब उसे मना किया तो उसने नाबालिग को उठाकर ले जाने व जबरन विवाह करने की धमकी दी। परिजनों ने युवक पर नाबालिक को ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।










