Menu
11 मार्च 2026,बुधवार,बास्योड़ा (शीतला अष्टमी)की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  |  पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  | 

तेरापंथ युवक परिषद व किशोर मंडल की पहल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुआ सेवा अभियान आप भी बन सकते है, किसी जरूरतमंद की खुशियां

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 नवम्बर 2025

तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा वर्ष 2025 में मानव सेवा को समर्पित “Collect & Donate Drive” की शुरुआत की है। , जिसका उद्देश्य समाज में उपयोग योग्य वस्तुओं को एकत्रित कर उन्हें जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाना है।

अभियान के तहत नवंबर 2025 तक चलने वाली  इस संग्रह प्रक्रिया के लिए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों में मौजूद उपयोग योग्य कपड़े, ऊनी वस्त्र, खिलौने, जूते-चप्पल, कंबल, शॉल, रजाई, मोजे, गलीचा तथा पैक्ड फूड आइटम आदि वस्तुएँ प्रदान करें। इसके लिए  संग्रह स्थल अशोक जी झाबक का घर लालजी रेस्टोरेंट के पास, रानी बाजार,श्रीडूंगरगढ़ निर्धारित किया गया है।

अभियान का संदेश “देने से बड़ी कोई खुशी नहीं!” आयोजको ने बताया कि छोटा से छोटा योगदान भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी मुस्कान बन सकता है। परिषद की टीम सभी संकलित वस्तुओं को छांटकर, पैककर व्यवस्थित रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाएगी। वस्तुएँ पूर्णतया उपयोग योग्य हों, यह विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए

9636288181, 9748881003 और 8094187907 पर संपर्क किया जा सकता है।

संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर इस पुण्य कार्य में भाग लें और इस सर्दी किसी जरूरतमंद के जीवन में गरमाय और खुशियाँ पहुंचाने का माध्यम बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब