Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

21 नवम्बर 2025,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 नवम्बर

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-21.11.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

मंत्र साधना में शक्ति और सफलता के रहस्य


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………… 21.11.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… .हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…प्रतिपदा. अपरा. 2.48 तक / द्वितीया
वार………………………………….. शुक्रवार नक्षत्र….अनुराधा. अपरा. 1.56 तक / ज्येष्ठा
चंद्रमा…………….. वृश्चिक. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…. अतिगंड. प्रातः 10.42 तक / सुकर्मा
करण……………….. बव. अपरा. 2.48 तक
करण….. बालव. रात्रि. 4.00* तक / कौलव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.54.08 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.40.20 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.46.11
रात्रिमान………………………….13.14.31
चंद्रास्त…………………… 6.15.19 PM पर
चंद्रोदय………………….. 7.25.34 AM पर
राहुकाल. पूर्वा.10.56 से 12.17 तक(अशुभ)
यमघंट…… .अपरा. 2.59 से 4.20 तक(शुभ)
गुलिक……प्रातः 8.15 से 9.36(शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.11.56 से 12.39 (शुभ)
पंचक…………………………………..नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……..जौ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ……….वृश्चिक 4°20′ अनुराधा 1 ना
सूर्य ……….वृश्चिक 4°46′ अनुराधा 1 ना
चन्द्र ……..वृश्चिक 13°12′ अनुराधा 3 नू
बुध *^ ……वृश्चिक 3°11′ विशाखा 4 तो
शुक्र ………..तुला 23°30′ विशाखा 2 तू
मंगल ^ …….वृश्चिक 17°46′ ज्येष्ठा 1 नो
बृहस्पति * ……कर्क 0°48′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * ………मीन 1°4′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …..कुम्भ 20°12′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * …सिंह 20°12′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……….. प्रातः 6.54 से 8.15 तक
लाभ………… प्रातः 8.15 से 9.36 तक
अमृत…………. प्रातः 9.36 से 10.56 तक
शुभ………… अपरा. 12.17 से 1.38 तक
चंचल…………… सायं. 4.20 से 5.40 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ…………. रात्रि. 8.59 से 10.38 तक
शुभ..रात्रि. 12.18 AM से 1.57 AM तक
अमृत.. रात्रि.1.57 AM से 3.36 AM तक
चंचल..रात्रि. 3.36 AM से 5.16 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


07.11 AM तक——अनुराधा—3——नू
01.56 PM तक——अनुराधा —4——ने
08.38 PM तक———ज्येष्ठा—1——नो
03.21 AM तक———ज्येष्ठा—2——या
उपरात रात्रि तक———ज्येष्ठा—3——यी_______राशि वृश्चिक - पाया ताम्र_____


आज का दिन


व्रत विशेष…………………………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष………… विश्व टेलीविजन दिवस
दिन विशेष………….. विश्व फिशरीज दिवस
पंचक ……………………………….. नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………….. आज है।
खगोलीय……………………………. नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………… अपरा. 1.56 तक अमृ.सि.योग………………………… .नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………………….. .नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक……………………….22.11.2025
तिथि……. मार्गशीर्ष शुक्ला द्वितीया शनिवार
व्रत विशेष…………………………… .नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष…………….. चंद्रदर्शन सायंकाल
दिन विशेष……… राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण दिवस
पंचक …………………………………नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय……. .धनुषि भानु. प्रातः 7.06 पर
सर्वा.सि.योग………………………… नहीं है।अमृ.सि.योग………………………… .नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………………. ..नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


मंत्र साधना में शक्ति और सफलता के रहस्य

भौतिक संपन्नता का क्षेत्र हो या आध्यात्मिक उन्नति का कामयाबी उसे ही मिलती है जिसमें उसे पाने की योग्यता और क्षमता होती है। बल या शक्ति उस समग्र और सम्मिलित क्षमता को कहते हैं जिसमें तीनों बल यानि धन, ज्ञान और बाहु बल शामिल हो। दुनिया में सर्वाधिक शक्तिशाली वही है जो जिसके पास तीनों बलों का पर्याप्त संचय यानि कि संग्रह हो। प्राचीन दुर्लभ शास्त्रों में कुछ ऐसे विलक्षण मंत्र दिये गए हैं जिनको सिद्ध करके आप जिंदगी के हर क्षेत्र में भरपूर कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। ये मंत्र पूरी तरह से ध्वनि विज्ञान के आधार पर कार्य करते हैं:-

  • धन बल के लिए: कमलासने विद्महे, विष्णु प्रियाये धीमही, तन्नौ लक्ष्मी प्रचोदयात्.
  • ज्ञान बल के लिए: हंसवाहिनी विद्महे, ज्ञान प्रदानाय धीमही, तन्नौ सरस्वती प्रचोदयात्.
  • बाहु बल के लिए: नृसिंहाय विद्महे, वज्रनखाय धीमही, तन्नौ नृसिंह प्रचोदयात्.

जप के नियम: ऊपर वर्णित अचूक मंत्रों का जप प्रारंभ करने से पूर्व कुछ सरल किंतु अनिवार्य नियमों पर एक नजर.

  • ध्यान रहे की मंत्र जप की सारी सफलता एकाग्रता और श्रद्धा पर निर्भर होती है।
  • पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके पद्मासन में कमर सीधी रख कर बैठें.
  • तीनों, कोई दो या आवश्यकता के अनुसार मात्र एक मंत्र का जप करने से पूर्व भी अनिवार्यरूप से तिगुनी मात्रा में गायत्री जप अवश्य करें.
  • यदि ज्ञान बल वृद्धि के मंत्र का एक माला जप करना हो तो उससे पूर्व तीन माला गायत्री मंत्र की माला करना चाहिए। यानि 1:3 का ही हो।
  • मंत्र जप पूर्व बाहरी एवं आंतरिक पवित्रता के बाद प्रारंभ करें।
  • ध्यान रहे मंत्र जप सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाना चाहिये।

✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आज आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज़्यादा-से-ज़्यादा एक-दूसरे के क़रीब जाना चाहेंगे।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार संभव है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात दिन को ख़ूबसूरत बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जाएंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कुछ अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपका संगी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आप आज प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आपका संगी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब