Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

बीकानेर जिले में पंचायत पुनर्गठन की अधिसूचना जारी, श्रीडूंगरगढ़ में बनी 11 नई ग्राम पंचायतें देखें सूची

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 नवम्बर 2025

राजस्थान सरकार ने बीकानेर जिले में पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन को मंजूरी देते हुए राजस्थान राजपत्र (विशेषांक) में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 11 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। पंचायत पुनर्गठन की यह प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत पूर्ण की गई, जिसमें पहले जिला कलेक्टरों को प्रस्ताव तैयार कर सार्वजनिक अवलोकन हेतु जारी करने, एक माह तक आपत्तियां आमंत्रित करने व उनकी सुनवाई करने के निर्देश दिए गए थे। सभी प्रस्तावों के परीक्षण के बाद राज्य सरकार ने अब अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है। राजपत्र के अनुसार बीकानेर जिले में पुनर्सीमांकित और नवसृजित पंचायतें अनुसूची के नए नामों और नए सीमाक्षेत्रों के अनुसार लागू होंगी, जबकि चुनाव बाद पुरानी पंचायतें स्वतः समाप्त मानी जाएंगी और उनका पूरा कार्यक्षेत्र नई गठित पंचायतों को हस्तांतरित हो जाएगा। अधिसूचना के लागू होने से जिले में पंचायत ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें कई गांवों की पंचायत सीमाएं बदलेंगी तथा कुछ क्षेत्रों में पहली बार नई पंचायतें अस्तित्व में आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब