Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

ग्राम पंचायत बीदासरिया का गठन,ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पंचायती राज मंत्री, केंद्रीय क़ानून मंत्री सहित विधायक सारस्वत का जताया आभार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner


श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 नवम्बर 2025

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा बीकानेर जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन एवं नवसृजन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमे  आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव  बीदासरिया को नई ग्राम पंचायत के रूप में अनुमोदित किया  गया है। यह निर्णय गाँव के विकास, प्रशासनिक सुविधा और जनता की लंबे समय से लंबित मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ग्रामवासियों ने इस ऐतिहासिक क्षण पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, केंद्रीय कानून मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल, एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक  ताराचंद सारस्वत  का आभार प्रकट किया है, ग्रामीणों ने बातया की इनके सहयोग और प्रयास से यह संभव हो पाया। सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि “बीदासरिया को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से पूरे क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय है। इससे प्रशासनिक कार्य सुगमता से होंगे, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे  गाँव तक पहुँच सकेगा।” इस निर्णय से ग्रामवासियों में  हर्ष और उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने बताया कि आने वाले दिनों में गाँव के विकास कार्यों को गति देने के लिए योजनाएँ तैयार की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब