Menu
देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  | 

श्रीडूंगरगढ़ को मिली एक ओर नई सौगात,ऊपनी में बनेगा 33/11 केवी नया सब-स्टेशन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 नवम्बर 2025

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को एक और नई सौगात मिली है।  विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से ऊपनी में नया 33/11 केवी सब-स्टेशन स्वीकृत हो गया है। जोधपुर डिस्कॉम, बीकानेर के जोनल चीफ इंजीनियर ने इस परियोजना को प्रशासकीय मंजूरी दे दी है।

जोधपुर डिस्कॉम द्वारा जारी प्रशासनिक मंज़ूरी के तहत 0.40 किमी 33 KV लाइन, ACSR डॉग कंडक्टर सहित 33 KV उपनी से 132 KV GSS तक लाइन निर्माण कार्य किया जाएगा।

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि इससे ऊपनी  व आसपास के गांवों में बेहतर, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा लो-वोल्टेज व कटौती की समस्याओं से राहत मिलेगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। आने वाले समय में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कई और महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत होने वाली है। विधायक सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब