श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 नवम्बर 2025
कस्बे के मोमासर बास में शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपने ही घर में पत्नी और पिता के साथ विवाद करने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह के अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने मुकेश कुमार टांक को समझाया, लेकिन उसके आक्रामक रवैये के चलते शांति भंग की धारा बीएनएस 170 में कार्रवाई कर थाने लाया गया। युवक को शनिवार को उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।
गुसाईसर बड़ा में अवैध शराब जब्त, युवक मौके से फरार
शुक्रवार को गश्त के दौरान एएसआई राजकुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि गुंसाईसर बड़ा में अवैध शराब बिक्री की तैयारी की जा रही है। पुलिस माताजी मंदिर के पास पहुंची तो वहां मौजूद युवक शराब की बोतलें फेंककर भाग निकला। जांच में उसकी पहचान गांव लोडेरां के गणेश पुत्र आदूराम जाट के रूप में हुई और मौके से 40 पव्वे अवैध शराब बरामद किए गए।










