Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

मुख्यमंत्री आवास में भाजपा बीकानेर संभाग की बैठक, श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं ने की सहभागिता

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 नवम्बर 2025

जयपुर। मुख्यमंत्री आवास में रविवार को भाजपा बीकानेर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार अंत्योदय की भावना को आधार मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को किसान, मजदूर, गरीब तथा व्यापारी सहित प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सप्ताह में तीन दिन मंत्रिगण दो-दो के समूह में बैठेंगे और आमजन की समस्याएँ सुनेंगे, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ से शामिल हुए नेता

श्रीडूंगरगढ़ से श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष (शहर) राधेश्याम दर्जी, मंडल अध्यक्ष (मोमासर) नरेश सारस्वत, मंडल अध्यक्ष (देहात) महेंद्र सिंह तंवर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी जोधासर सहित अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

इसी के साथ बीकानेर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चों के जिला अध्यक्षों ने भी बैठक में भागीदारी निभाई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, अशोक प्रणामी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब