Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक की दर्दनाक हादसे में हुई मौत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 नवम्बर 2025

क्षेत्र के गुसाईंसर बड़ा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजल टैंक का ढक्कन बंद करते समय उसके नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। युवक पंप के डीजल स्टोरेज टैंक का लोहे का भारी ढक्कन बंद कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ढक्कन सहित टैंक में गिर गया। भारी ढक्कन सीधे उसके गले और सिर पर आ गिरा। हादसे के बाद युवक वहीं फंस गया। उसके शरीर का सिर्फ सिर और एक पैर बाहर था।

मृतक की पहचान लूणाराम (23) पुत्र तोलाराम गोदारा, निवासी गुसाईंसर बड़ा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। शव को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार लूणाराम रोज की तरह काम खत्म कर डीजल टैंक का ढक्कन बंद कर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और पूरा ढक्कन उसके ऊपर गिर गया। ढक्कन का धारदार किनारा सीधे गले व सिर पर लगा जिससे गंभीर चोट आई। जब तक साथी कर्मचारी उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब