Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने धर्मचक्र का प्रवर्तन”(जीवन गाथा) पुस्तक की भेंट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

अखिल भारतीय तेरापंथमहिला मंडल के निर्देशन में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज तेरापंथ धर्मसंघ के नवम् अधिशास्ता आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, राष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी व राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि को आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा रचित “धर्मचक्र का प्रवर्तन-आचार्य तुलसी की जीवन गाथा” पुस्तक भेंट की गई। मंत्री ने बताया कि आचार्य तुलसी ने समाज को अणुव्रत आंदोलन, नारी शिक्षा व नैतिक उत्थान जैसे अनेक अवदान दिए और यह पुस्तक उनके संपूर्ण जीवन की प्रेरणादायी गाथा है। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा, मंत्री अंबिका डागा सहित मंडल की पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब